डॉ.बलवान सांगवान को हरियाणा स्टेट सोशल वेलफेयर बोर्ड का सदस्य नियुक्त करने से कार्येकर्ता में मनोबल बढ़ा : रीतिक वधवा

Font Size

भाजपा के पुराने कार्यकर्ता को दिया सम्मान

पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. बलवान सांगवान का भाजपाईयों ने किया स्वागत 

भिवानी : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ.बलवान सांगवान को हरियाणा स्टेट सोशल वेलफेयर बोर्ड का सदस्य नियुक्त किए जाने के बाद भाजपा नेता रीतिक वधवा के कार्यालय में पहुंचने पर भाजपाईयों ने पार्टी का पटका, पुष्पमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित एवं स्वागत किया।

स्वागत करते हुए भाजपा नेता रीतिक वधवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ.बलवान सांगवान को हरियाणा स्टेट सोशल वेलफेयर बोर्ड का सदस्य नियुक्त किए जाने से कार्येकर्ता में मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है. पार्टी के पुराने कार्येकर्ता को सम्मान किया है . इससे पूर्व  डॉ.बलवान सांगवान जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य ,  भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष , पूर्व जिला अध्यक्ष भिवानी एवं चरखी दादरी सहित अनेक पदों पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है । डॉ.बलवान सांगवान ने पार्टी की टिकट पर दादरी विधानसभा से चुनाव भी लड़ा है. रीतिक वधवा ने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पण एवं उनके कार्यों को देखते हुए सरकार ने यह जिम्मेदारी दी है.

भाजपा कार्यकर्ता इसका स्वागत करते हैं ! उनका अभिनंदन ! नए दायित्व के लिए उन्हें शुभकामनाएं !डॉ.बलवान सांगवान ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की जान होते हैं तथा कार्यकर्ताओं के मिले अथक सहयोग के कारण ही मैं आज इस मुकाम पर पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दिए सहयोग को मैं कभी भुला नहीं सकता तथा हर वक्त कार्यकर्ताओं की मदद के लिए मैं सदैव प्रयत्नशील रहता हूं।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के कार्य करने के लिए मेरे दरवाजे हर वक्त खुले मिलेंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए सरकार एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया . इस अवसर पर सुनील चौहान , रमेश चौधरी , बापोड़ा मंडल अध्यक्ष अशोक दुल्हेड़ी , श्यामपाल ,जंगबीर शेखावत सुंगरपुर सहित अनेक कार्येकर्ता ने  डॉ.बलवान सांगवान को हरियाणा स्टेट सोशल  वेलफेयर बोर्ड का सदस्य  नियुडॉ.बलवान सांगवान को हरियाणा स्टेट सोशल  वेलफेयर बोर्ड का सदस्य  नियुक्त किए जाने पर  शुभकामनाएंक्त किए जाने पर  शुभकामनाएं दी .

You cannot copy content of this page