दहेज प्रताड़ना के मामले में पति गिरफ्तार

Font Size

जुरहरा, रेखचन्द्र भारद्वाज: स्थानीय थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव झण्डा थाना हथीन जिला पलवल हरियाणा निवासी  परवाना पत्नि सद्दाम ने गांव कंचननेर थाना जुरहरा निवासी अपने ससुरालीजनों के खिलाफ उसको दहेज के लिये प्रताडित करने का मामला 16 जनवरी 2021 को थाना जुरहरा पर दर्ज कराया था।

इस मामले में जुरहरा थानाधिकारी राजवीर द्वारा मामले की जांच के बाद उक्त मामले के नामजद आरोपी प्रार्थिया के पति सद्दाम पुत्र ईशाक जाति मेव निवासी कंचननेर थाना जुरहरा को गिरफतार किया है।

You cannot copy content of this page