टोक्यो ओलंपिक में हरियाणा के 30 खिलाड़ी इतिहास रचने की तैयारी में, 23 जुलाई से होगा शुरू

Font Size

चंडीगढ़, 28 जून । आगामी 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक में हरियाणा के 30 खिलाड़ी इतिहास रचने की तैयारी में हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने मन की बात कार्यक्रम में जिक्र किया था। उन्होंने मुक्केबाज मुकेश के नाम का उल्लेख कर उनकी सराहना की थी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में रियो ओलंपिक में जहां हरियाणा के 22 खिलाडिय़ों ने भागीदारी की थी वहीं इस बार टोक्यों ओलंपिक में प्रदेश के 30 खिलाड़ी बुलंद इरादों के साथ दोबारा इतिहास रचने को बेताब हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ओलंपिक खेलों में पदक प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को पुरस्कार राशि प्रदान की जाती हैं।
ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 6 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 4 करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 2.5 करोड़ रुपए की राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की जाती हैं। यही नहीं प्रदेश सरकार द्वारा ओलपिक खेलों की तैयारी के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को 5 लाख रुपए की अग्रिम राशि भी प्रदान की जाती है।

 

You cannot copy content of this page