पिछले 24 घंटों में भारत में 62,480 नये मामले दर्ज , पॉजिटिविटी दर 3.24 प्रतिशत

Font Size

नई दिल्ली : भारत में सक्रिय मामलों कम होकर 7,98,656 तक पहुंचे, जो 73 दिनों बाद आठ लाख से कम हो गये हैं। पिछले 24 घंटों में भारत में 62,480 नये मामले दर्ज हुये।

क्या है स्थिति : 

अब तक पूरे देश में कुल 2,85,80,647 मरीज स्वस्थ हुये।

पिछले 24 घंटों के दौरान 88,977 मरीज स्वस्थ हुये।

पिछले लगातार 36वें दिन दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही।

रिकवरी दर बढ़कर 96.03 प्रतिशत पहुंची।

साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे कायम। वर्तमान में यह 3.80 प्रतिशत है।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.24 प्रतिशत है, जो लगातार 11वें दिन पांच प्रतिशत से कम पर कायम है।

जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 38.71 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 26.89 करोड़ डोज लगाई गई है।

You cannot copy content of this page