गृह मंत्री अनिल विज के फर्जी ट्वीट के जरिए लॉकडाउन बढ़ाने की अफवाह फैलाने के आरोप में दो गिरफ्तार

Font Size

चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस द्वारा गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज के नाम से प्रदेश में लॉकडाउन बढ़ाने बारे फर्जी ट्वीट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रहलाद निवासी टूंडला मंडी, अंबाला और रोहित नागपाल निवासी सुंदरनगर, यमुनानगर के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रहलाद को अंबाला से जबकि रोहित को यमुनानगर जिले से गिरफ्तार किया है।

सोशल मीडिया पर प्रसारित फर्जी ट्वीट में दावा किया गया था कि हरियाणा में लाकॅडाउन अवधि 20 मई, 2021 तक बढ़ा दी गई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में जांच जारी है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page