हरियाणा सरकार ने हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण के लिए तीन सदस्य नियुक्त किये

Font Size

चंडीगढ़, 20 अप्रैल- हरियाणा सरकार ने हरियाणा जल संसाधन (संरक्षण, विनियमन एवं प्रबन्धन) प्राधिकरण के लिए तीन सदस्य नियुक्त किये हैं। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इन सदस्यों में अम्बाला शहर के श्री संजय मरवाहा, पंचकूला के श्री धर्मपाल सिंह बेनीवाल और महेन्द्रगढ़ के श्री मुख्तयार सिंह लाम्बा शामिल हैं।

          उल्लेखनीय है कि हरियाणा जल संसाधन (संरक्षण, विनियमन एवं प्रबन्धन) प्राधिकरण की चेयरपर्सन श्रीमती केशनी आनंद अरोड़ा, आईएएस (सेवानिवृत्त) हैं, जबकि श्री सतबीर सिंह कादियान इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page