सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एन वी रमना होंगे

Font Size

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एन वी रमना होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। देश के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शरद अरविंद बोबडे आगामी 23 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। जस्टिस एन वी रमना आगामी 24 अप्रैल को मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभालेंगे। राष्ट्रपति कोविंद उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

जस्टिस नुथालपति वेंकेट रमना 45 साल से ज्यादा के समय से न्यायिक दुनिया से जुड़े हुए हैं. उन्हें संवैधानिक मामलों के बेहतरीन जानकार के रूप में जाना जाता है. वे इस पद पर 26 अगस्त 2022 कार्यरत रहेंगे। आंध्र प्रदेश के रहने वाले जस्टिस एन वी रमना वर्ष 2000 में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में स्थायी जज के तौर पर नियुक्त किये गए थे।

उनका चयन फरवरी, 2014 में सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर किया गया था जिससे पूर्व वे दिल्ली हाई कोर्ट के जज थे। 63 वर्षीय जस्टिस नुथालपति वेंकेट रमना ने 10 फरवरी, 1983 से अपने न्यायिक करियर की शुरुआत आंध्र प्रदेश में वकील के तौर पर की थी।

उन्होंने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट, आंध्र प्रदेश एडमिनिस्ट्रेटिव ट्राइब्यूनल के अलावा सुप्रीम कोर्ट में भी वकालत की थी। उन्हें संवैधानिक, आपराधिक और इंटर-स्टेट नदी जल बंटवारे के कानूनों का खास जानकार माना जाता है। करीब 45 साल का लंबा अनुभव रखने वाले जस्टिस रमना सुप्रीम कोर्ट के कई अहम फैसले सुनाने वाली संवैधानिक बेंच का हिस्सा रहे हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page