15 लाख रुपए की बकाया राशि होने पर 8 ट्रांसफार्मर उतारे

Font Size

जुरहरा, रेखचन्द्र भारद्वाज: विद्युत विभाग के द्वारा शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल के 15 लाख की बकाया राशि जमा नहीं कराने पर 8 ट्रांसफार्मर उतार कर विद्युत सप्लाई काट दी गई है।

कनिष्ठ अभियंता जितेश कुमार मीणा ने बताया कि शुक्रवार को जयपुर डिस्कॉम कामां टीम के द्वारा सहायक अभियंता अनुराग शर्मा के निर्देशानुसार 8 ट्रांसफॉर्मर बकाया बिल की राशि जमा नही कराने के कारण उतार लिए गए । इनमें 4 ट्रांसफॉर्मर गांव सतवास व 4 ट्रांसफार्मर ग्राम सहेड़ा से उतारे गए।

कार्रवाई के दौरान जीतेश मीणा कनिष्ठ अभियंता, कर्मचारी राजीव खुराना, राजेंद्र, नरेश, राजेश, कपिल, मुकेश, भगवानदास, गोविंद मौजूद थे ।

Table of Contents

You cannot copy content of this page