दुष्कर्म के मामले में बाल अपचारी निरूद्ध

Font Size

जुरहरा, रेखचन्द्र भारद्वाज: स्थानीय थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले के आरोप में एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है.

स्थानीय थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव बादीपुर थाना जुरहरा निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही एक बाल अपचारी वगैरह 3 जनों के खिलाफ उसकी नाबालिग लडकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला गत 26 अप्रैल 2020 को थाना जुरहरा पर दर्ज कराया था।

उक्त मामले की जांच दिनेश मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं सर्तकता, भरतपुर रैंज द्वारा की जा रही थी। मामले की जांच के दौरान आवडदान रत्नू मय जाप्ता द्वारा उक्त मामले में गांव बादीपुर थाना जुरहरा निवासी एक बाल अपचारी को निरूद्ध किया गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page