आठ लाख रूपये का बिजली बिल बकाया होने पर विद्युत विभाग ने उतारे 5 ट्रांसफॉर्मर

Font Size

जुरहरा, रेखचन्द्र भारद्वाज: जयपुर डिस्कॉम कामां की टीम के द्वारा गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवो में कार्यवाही करते हुए करीब आठ लाख रुपए का बिजली बिल बकाया होने के कारण पांच ट्रांसफार्मर उतारकर विद्युत सप्लाई काट दी गई है।


कनिष्ठ अभियंता जीतेश मीणा ने बताया गुरुवार को जयपुर डिस्कॉम कामा की टीम के द्वारा करीब आठ लाख रुपए का बिल बकाया होने पर गांव बहादुरपुर से एक, खेड़ली गुमानी से एक, नेतावाड़ी से दो व कामां कस्बे से एक ट्रांसफार्मर को उतारकर विद्युत सप्लाई काट दी गई है।

आठ लाख रूपये का बिजली बिल बकाया होने पर विद्युत विभाग ने उतारे 5 ट्रांसफॉर्मर 2


कार्रवाई के दौरान कनिष्ठ अभियंता जीतेश मीणा, कनिष्ठ अभियंता रामविलास, राजीव खुराना, राजेंद्र, नरेश, राजेश, कपिल, मुकेश, भगवानदास, शिवराम, बली प्रसाद, बलराम आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page