विशाल भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत सप्ताह का समापन

Font Size

जुरहरा, रेखचन्द्र भारद्वाज: कस्बे के श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत सप्ताह का बुधवार को मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। बुधवार को आयोजित भंडारे में जुरहरा कस्बा सहित ग्रामीण अंचल से सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की।


श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत कन्हैया लाल पाराशर ने बताया कि दीदी राजकिशोरी शास्त्री जुरहरा के मुखारविंद से मंदिर पर गत दिनों से चल रही श्रीमद् भागवत सप्ताह का बुधवार को हवन-यज्ञ व भंडारे के साथ समापन हो गया। गौरतलब है कि चमत्कारी श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर आयोजित हुई भागवत कथा में जुरहरा सहित ग्रामीण अंचल से काफी लोगों ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page