स्वतंत्रता सेनानी बाबूनाथ स्वामी की पुण्यतिथि मनाई

Font Size

जुरहरा, भरतपुर रेखचन्द्र भारद्वाज: जुरहरा कस्बे के स्वतंत्रता सेनानी रहे श्री बाबूनाथ स्वामी की पुण्यतिथि सोमवार को कस्बे के बाबूनाथ स्वामी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका शाहनुल मुमताज की अध्यक्षता, कस्बा निवासी श्रीचंद गौड़ के मुख्य आतिथ्य में मनाई गई। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि खुर्शीद अहमद रहे।

स्वतंत्रता सेनानी बाबूनाथ स्वामी की पुण्यतिथि मनाई 2


इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के द्वारा स्वतंत्रता सेनानी बाबूनाथ स्वामी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया तथा स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों द्वारा कक्षा 10वीं, 11वीं तथा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के हिंदी व्याख्याता तैयब हुसैन के द्वारा किया गया। इस मौके पर दुर्गादास पाराशर, महेंद्र जोगी, सोनू जोगी सहित कस्बे के गणमान्य लोग व विद्यालय के छात्र उपस्थित रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page