न्यायमूर्ति पुलिगोरू वेंकट संजय कुमार मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

Font Size

नई दिल्ली। राष्ट्रपति ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का उपयोग करते हुए, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पुलिगोरू वेंकट संजय कुमार को मणिपुर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।

इस संबंध में विधि और न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग द्वारा कल एक अधिसूचना जारी की गई। न्यायमूर्ति श्री पुलिगोरू वेंकट संजय कुमार का अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण 25 अगस्त, 1988 को हुआ था और उन्हें आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में सिविल, संवैधानिक और सेवा से सम्बंधित मामलों में वकालत का अनुभव है।

उन्हें 8 अगस्त, 2008 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में और 20 जनवरी, 2010 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें 14 अक्टूबर, 2019 को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया था।  

Table of Contents

You cannot copy content of this page