राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल कलराज मिश्र का अभिभाषण बुधवार को , सदन में संविधान की प्रस्तावना भी

Font Size

 जयपुर, 09 फरवरी। राज्यपाल कलराज मिश्र बुधवार 10 फरवरी को प्रातः 11 बजे पन्द्रहवीं राजस्थान विधान सभा के छठे सत्र में अभिभाषण देंगे। राजस्थान विधानसभा के इतिहास में यह पहली बार होगा जब राज्यपाल सदन में संविधान की प्रस्तावना एवं मूल कर्तव्यों का भी वाचन करेंगे।

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल, मुख्य सचिव निरंजन आर्य और विधानसभा के सचिव प्रमिल कुमार माथुर विधानसभा पहुँचने पर राज्यपाल का स्वागत करेंगे। विधानसभा के मुख्य द्वार पर श्री मिश्र को आरएसी बटालियन द्वारा राष्ट्रीय सलामी दी जायेगी। तत्पश्चात श्री मिश्र को अभिभाषण के लिए सदन में प्रोसेशन में ले जाया जायेगा।        

  राज्यपाल कलराज मिश्र के आगे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, विधानसभा सचिव  श्री प्रमिल कुमार माथुर व राज्यपाल के दोनों परिसहाय और राज्यपाल के पीछे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल, मुख्य सचिव निरंजन आर्य और राज्यपाल के सचिव  सुबीर कुमार चलेंगे।       

Table of Contents

You cannot copy content of this page