भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट : 50 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया

Font Size

नई दिल्ली : भारत में सक्रिय मामलों की कुल संख्या लगातार गिरावट की ओर है। कुल सक्रिय मामलों की संख्या घटकर आज 1.51 लाख (1,51,460) पर आ गई। यह संख्या आज की तिथि तक दर्ज कुल मौतों (1,54,823) के कम है। इसके साथ ही भारत में कुल सक्रिय मामले कुल पॉजिटिव मामलों का सिर्फ 1.40 प्रतिशत हैं ।

भारत में प्रतिदिन सामने आने वाले नए मामलों की संख्या में भी गिरावट का रुख जारी है। पिछले 24 घंटे में 12,408 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं।

भारत में प्रति दस लाख की आबादी पर 7,828 मामले दर्ज हो रहे हैं और वह विश्व भर में सबसे कम मामले दर्ज करने वाले देशों में शामिल हो गया है। रूस, जर्मनी, इटली, ब्राज़ील, फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों में यह संख्या कहीं ज्यादा है।    

भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट : 50 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया 2

17 राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों में राष्‍ट्रीय औसत की तुलना में प्रति दस लाख की आबादी पर कम मामले दर्ज किए हैं। लक्षद्वीप में प्रति दस लाख की आबादी पर सबसे कम औसत यानी 1,722 मामले दर्ज किए गए हैं, जो सभी राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों में सबसे कम है।

भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट : 50 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया 3

देशभर में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 5 फरवरी, 2021 को सुबह 8 बजे तक करीब 50 लाख (49,59,445) लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट : 50 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया 4

पिछले 24 घंटों में 11,184 सत्रों में 5,09,893 लोगों काटीकाकरण किया जा चुका है। इसके लिए अब तक 95,801 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।

क्र.सं.राज्‍य/केन्‍द्रशासित प्रदेशटीका लाभार्थियों की संख्‍या
1अंडमान और निकोबार द्वीप समूह2,938
2आंध्र प्रदेश2,43,243
3अरुणाचल प्रदेश10,889
4असम60,556
5बिहार3,12,339
6चंडीगढ़4,782
7छत्‍तीसगढ़1,31,173
8दादरा एवं नगर हवेली1,075
9दमन और दीव561
10दिल्‍ली90,927
11गोवा7,193
12गुजरात3,48,183
13हरियाणा1,33,637
14हिमाचल प्रदेश48,360
15जम्‍मू-कश्‍मीर34,475
16झारखंड75,205
17कर्नाटक3,30,112
18केरल2,70,992
19लद्दाख1,511
20लक्षद्वीप807
21मध्‍य प्रदेश3,39,386
22महाराष्‍ट्र3,89,577
23मणिपुर6,095
24मेघालय5,469
25मिजोरम10,044
26नगालैंड4,405
27ओडिसा2,34,923
28पुदुचेरी3,222
29पंजाब67,861
30राजस्‍थान3,84,810
31सिक्किम4,264
32तमिलनाडु1,45,928
33तेलंगाना1,88,279
34त्रिपुरा35,191
35उत्‍तर प्रदेश5,89,101
36उत्‍तराखंड62,858
37पश्चिम बंगाल3,20,668
38अन्‍य58,406
कुल49,59,445

कुल जितने लोगों को टीका लगाया गया है, उनमें से 61 प्रतिशत आठ राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों से हैं। देशभर में हुए टीकाकरण अभियान में सबसे अधिक टीकाकरण 11.9 प्रतिशत  (5,89,101) उत्‍तर प्रदेश में हुआ है।

भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट : 50 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया 5

अब तक कुल 1.04 करोड़ (1,04,96,308)लोगस्‍वस्‍थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 15,853 मरीज स्‍वस्‍थ होकर अपने घर भेजे जा चुके हैं। रिकवरी दर 97.16 प्रतिशत हो गई है। स्‍वस्‍थ हुए लोगों की संख्‍या और नए मामलों की संख्‍या के बीच अंतर बढ़ने से स्‍वस्‍थ हुए लोगों और सक्रिय मामलों का अंतर 1,03,44,848 हो गया है।

नए स्‍वस्‍थ हुए रोगियों में से 85.06 प्रतिशत मामले 6 राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों से है।

पिछले 24 घंटों में केरल में प्रतिदिन सबसे ज्‍यादा 6,341 नए स्‍वस्‍थ हुए रोगियों के मामले दर्ज किए गए हैं और महाराष्‍ट्र में 5,339 तथा तमिलनाडु में 517 रोगी स्‍वस्‍थ हुए हैं।

भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट : 50 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया 6

पिछले 24 घंटों में 12,408 नए मामलों की पुष्टि की गई है।

इन नए मामलों में से 84.25 प्रतिशत मामले 6 राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों से हैं।

केरल में प्रतिदिन लगातार सबसे ज्‍यादा (6,102) नए मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्‍ट्र में 2,736, जबकि तमिलनाडु में 494 नए मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं।

भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट : 50 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया 7

पिछले 24 घंटों में 120 मौतें दर्ज की गई हैं।

इनमें से प्रतिदिन 74.17 प्रतिशत मौतें 6 राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों में दर्ज की गई है। महाराष्‍ट्र में सबसे ज्‍यादा 46, केरल में 17 और पंजाब तथा दिल्‍ली में 7-7 मौतें प्रतिदिन दर्ज हुई हैं।  

जिन 14 राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोई भी मौत दर्ज नहीं की गई है, उनमें आंध्रप्रदेश, झारखंड, पुदुचेरी, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम, नगालैंड, मिजोरम, लद्दाख (केन्‍द्रशासित), त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, दमन और दीव, दादरा एवं नगर हवेली और लक्षद्वीप शामिल हैं।

भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट : 50 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया 8

भारत में प्रति दस लाख की आबादी पर 112 मौतें दर्ज हुई हैं और वह विश्‍व के उन देशों में शामिल हो गया है, जहां सबसे कम मौतें दर्ज हुई हैं।

भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट : 50 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया 9

सकारात्‍मक बात यह है कि 19 राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों में राष्‍ट्रीय औसत की तुलना में प्रति दस लाख की आबादी पर कम मौतें दर्ज की गई हैं। इनमें लक्षद्वीप सबसे आगे है, जहां प्रति दस लाख पर औसतन एक भी मौत दर्ज नहीं हुई है।

भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट : 50 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया 10

17 राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों में राष्‍ट्रीय औसत की तुलना में प्रति दस लाख की आबादी पर ज्‍यादा मौतें दर्ज हुई हैं। इनमें से दिल्‍ली में प्रति दस लाख की आबादी पर सबसे अधिक 581 मौतें दर्ज हुई हैं।

भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट : 50 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया 11

You cannot copy content of this page