जानलेवा हमले के मामले का आरोपी गिरफ्तार

Font Size

जुरहरा ( भरतपुर ) रेखचन्द्र भारद्वाज : स्थानीय थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव सहसन थाना जुरहरा निवासी नसरू पुत्र सुफेदा ने गांव के ही तैयब पुत्र रसूला उर्फ कालू सहित 19 जनों के खिलाफ उसके व परिजनों के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने का मामला 09 मई 2020 को थाना जुरहरा पर दर्ज कराया था।

इसमें एएसआई बृजेन्द्र सिंह द्वारा जाँच के बाद उक्त मामले के नामजद आरोपी तैयब पुत्र रसूला उर्फ कालू निवासी सहसन थाना जुरहरा को गिरफ्तार किया गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page