जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई ने किया जुरहरा थाने का निरीक्षण

Font Size

थानाधिकारी को अपराध रोकथाम के दिए दिशा-निर्देश

जुरहरा, भारद्वाज रेखचन्द्र भारद्वाज : जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने गुरुवार को जुरहरा थाने पर पहुंचकर थाने का निरीक्षण किया एवं जुरहरा थाना अधिकारी राजवीर सिंह को क्षेत्र में अपराध पर रोकथाम लगाने व अपराधियों पर कार्यवाही करने एवं थाने पर आने वाले परिवादों में निष्पक्ष कार्यवाही करने के दिशा-निर्देश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक के जुरहरा पहुंचने पर जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।


जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर को जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुगलाल मीणा व डीएसपी कामां प्रदीप सिंह यादव जुरहरा थाने पर पहुंचे जहां एसपी के द्वारा थाने का निरीक्षण किया गया और जुरहरा एसएचओ राजवीर सिंह को क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने व थाने पर आने वाले परिवादों में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने के दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर थाना परिसर में पुलिस जवानों के द्वारा एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page