फेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्री के यू एस चैप्टर की घोषणा, रचना नाथ चैप्टर की सेक्रेटरी नियुक्त, सभी पदाधिकारी भी मनोनीत किये गए

Font Size

नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्री के डायरेक्टर जनरल दीपक जैन की अध्यक्षता में यू एस स्थित फेडरेशन के सदस्यों के साथ ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में यू एस की कोऑर्डिनेटर रचना नाथ के नेतृत्व में सभी सदस्य शामिल हुए। इस अवसर इस चैप्टर की सेक्रेटरी के रूप में रचना नाथ के नाम की घोषणा की गई जबकि अन्य पदाधिकारियों को भी मनोनीत किया गया। डायरेक्टर जेनरल श्री जैन ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी और भारत व यू एस के मजबूत व्यापारिक संबंधों की चर्चा करते हुए इसे और प्रगाढ़ करने की दिशा में काम करने का आह्वान किया।

फेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्री के यू एस चैप्टर की घोषणा, रचना नाथ चैप्टर की सेक्रेटरी नियुक्त, सभी पदाधिकारी भी मनोनीत किये गए 2

डिजिटल माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जैन ने एफ आई आई की स्थापना की प्रसांगिकता पर प्रकाश डाला। औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए इसकी आवश्यकता को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि एफ आई आई के वर्तमान में भारत के 18 प्रान्तों में और विश्व के 39 देशों में शाखाये कार्य कर रही हैं। उनके अनुसार लगभग 145 देशों में संस्था का न्यूज़ लेटर प्रसारित किया जाता है।

श्री जैन ने इकॉनमी के विभिन सेक्टर्स की संभावनाओं के बारे में भी सदस्यों को बताया। उन्होंने देश की उन्नति हेतु उन सभी कारणों पर उद्योगपतियों को खुद को केन्द्रित करने को कहा जिनके कारण अपने देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है जिससे देश का विकास संभव हो सके। उन्होंने पिछले पांच से छः सालों में एफ आई आई द्वारा आर्थिक विकास की दृष्टि से दिए गए उन सुझावों की भी चर्चा की जिन्हें भारत सरकार ने अपनी इंडस्ट्रियल पालिसी में शामिल किया है।

फेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्री के यू एस चैप्टर की घोषणा, रचना नाथ चैप्टर की सेक्रेटरी नियुक्त, सभी पदाधिकारी भी मनोनीत किये गए 3

बैठक के आरंभ में रचना नाथ द्वारा फेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्री का संक्षिप्त परिचय देने के क्रम में देश के औद्योगिक विकास में संस्था की भूमिका को भी रेखांकित किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों का भी परिचय कराते हुए फेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्री में उनकी भूमिका भी निर्धारित की गई। दीपक जैन ने फेडरेशन की गतिविधियों को यूएस में विधिवत रूप से आगे बढाने के लिए रचना नाथ को यू एस चैप्टर की सेक्रेटरी के रूप में मनोनीत किया। रचना नाथ ने यू एस चैप्टर की कार्यकारिणी को विस्तार देते हुए डॉ अरविन्द फुकान को वाईस प्रेसिडेंट, समीर जैन को वाईस प्रेसिडेंट, बाबू दा को जॉइंट सेक्रेटरी , नुपुर जैन को कोषाध्यक्ष , सुनील हाली को एडवाइजर के रूप में मनोनीत किया। साथ ही मार्क बारदोलोई, राधिका सिवा एवं राम्या रंगानाथन को यूएस चैप्टर में एग्जीक्यूटिव मेम्बर बनाया गया।

फेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्री के यू एस चैप्टर की घोषणा, रचना नाथ चैप्टर की सेक्रेटरी नियुक्त, सभी पदाधिकारी भी मनोनीत किये गए 4

फेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्री के इंटरनेशनल अफेयर्स के चेयरमैन हितेंदर मेहता ने आगामी योजनाओं की रूपरेखा विस्तार से रखी।उन्होंने यू एस चैप्टर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों से आगामी वित्तीय वर्ष के लिए अपनी योजना तैयार कर उस पर कार्य करने पर बल।दिया।

फेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्री के यू एस चैप्टर की घोषणा, रचना नाथ चैप्टर की सेक्रेटरी नियुक्त, सभी पदाधिकारी भी मनोनीत किये गए 5

यूएस चैप्टर की नव नियुक्त सेक्रेटरी रचना नाथ ने अपने संबोधन में सभी सहयोगियों के अनुभव व योग्यता की सराहना करते हुए एफ आई आई के प्रति अपनी दूरदृष्टि को साझा करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से उद्योग जगत के लिए सहयोग और योगदान देने की अपील की।

बैठक का संचालन फेडरेशन के वाईस प्रेसिडेंट डॉ शैलेन्द्र व्यास ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के अंत में सभी को शुभकामनाएं दी और बैठक में शामिल होने तथा फेडरेशन की गतिविधियों में शामिल होने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

You cannot copy content of this page