नवतरंग ने भी जरुरतमंदों को वितरित किए गर्म वस्त्र

Font Size

गुडग़ांव, 11 जनवरी : जरुरतमंदों को कडक़डा़ती ठंड से बचाने के लिए विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं जुटी हुई हैं। सामाजिक संस्था नवतरंग ने सैक्टर 5 क्षेत्र में जरुरतमंदों को कंबल व गर्म कपड़े वितरित किए। सैक्टर 5 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ ने बताया कि संस्था की अध्यक्ष रितु चौधरी गरीब व निराश्रित लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती हैं। वह क्षेत्र में संस्था के माध्यम से जरुरतमंदों की यथासंभव सहायता भी करती आ रही हैं।

जरुरतमंद परिवारों के बच्चों को शिक्षित करने व उनका बौद्धिक विकास करने में भी संस्था प्रयासरत है। विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जरुरतमंद परिवारों को स्वाबलंबी बनाने में भी जुटी हैं। इस पुण्य के कार्य में संस्था की ऊषा यादव, शशि यादव व संस्था से जुड़े सदस्यों ने सहयोग दिया।

You cannot copy content of this page