देश की उन्नति में ब्राह्मण समाज का अहम योगदान : सुरेश शर्मा

Font Size


 ब्राह्मण समाज की 14 विभूतियों व नवीन गोयल को श्रेष्ठ नागरिक 2021 सम्मान दिया गया

गुड़गांव 10 जनवरी : ब्राह्मण समाज ने नववर्ष की पावन बेला पर सिविल लाइन स्थित एक होटल में ब्राह्मण समाज की 14 विभूतियों व  नवीन गोयल को श्रेष्ठ नागरिक 2021 से सम्मानित किया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि अखिल  भारतवर्षीय श्री चौरासिया ब्राह्मण महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा एडवोकेट थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कैनविन फाउंडेशन के सह-संस्थापक नवीन गोयल द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में  समाज सेवी राहुल भारद्वाज एडवोकेट, आठवां वचन फिल्म के निर्माता निर्देशक रामनिवास शर्मा व जेपी सिंह साहनी मौजूद थे।

कार्यक्रम के आयोजक ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन गुड़गांव अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर विप्र समाज की 14 हस्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें शिक्षाविद आशा शर्मा, समाजसेवी राजकुमार त्यागी, कल्याण सिंह शर्मा पूर्व आईआरएस,  प्रेम अत्री, राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित पूर्व इंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश भारद्वाज,  ब्राह्मण सभा झाड़सा के अध्यक्ष नरेंद्र कौशिक, समाजसेवी बनवारी लाल शर्मा, हरियाणा सरकार के पूर्व अधिकारी पृथ्वी सिंह शर्मा, आदर्श ब्राह्मण सभा के संरक्षक योगेश कौशिक, डॉ सुरेश कौशिक, समाजसेवी रेवती प्रसाद वशिष्ठ, कर्नल अरविंद शर्मा, यश देव कौशिक को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समाज सेवा करने के लिए कैनविन फाउंडेशन के सह-संस्थापक नवीन गोयल ,  अर्थ फाउंडेशन अध्यक्ष रवि बंसल,  समाजसेवी अनमोल भारद्वाज, समाजसेवी सुरेंद्र शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार संजय मेहरा,  पूर्व नगर निगम अधिकारी अंबिका प्रसाद शर्मा, कादीपुर इंडस्ट्रीज एरिया के अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा,  श्री राधा कृष्ण गौशाला संचालिका साध्वी सविता जी, युवा जागृति मंडल के प्रधान मुकेश शर्मा , कोरोना नायक ललित पाराशर आदि  को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि सुरेश शर्मा एडवोकेट ने कहा कि भारत देश की तरक्की में ब्राह्मण समाज का अहम योगदान है। ब्राह्मण समाज ने सदैव देश की सेवा की है। वह चाहे मंदिर से लेकर भारत की सीमा की बात हो वह कभी भी पीछे  नहीं हटा है। ब्राह्मण समाज ने सदैव मानवता की भलाई की है और समाज सेवा करने वाले व्यक्तियों का हमेशा से सम्मान किया है। विशेषकर कोरोना काल में ब्राह्मण समाज ने मानवता का परिचय देते हुए भूखे को खाना खिलाया हैं। जिनके पास राशन का सामान नहीं था। उनको जरूरत के हिसाब से सम्मान पूर्वक दिया गया। प्रधानमंत्री राहत कोष में लगभग पांच लाख की सहायता ब्राह्मण समाज द्वारा दी गई है। जो कि समय-समय पर पहले भी दी जाती रही है। सर्दी से बचने के लिए ब्राह्मण समाज समय-समय पर कम्बल व स्वेटर बांटता रहा है और आगे भी कार्य जारी रहेगा।

समारोह के अध्यक्ष नवीन गोयल ने कहा कि समाज की उन्नति में सामाजिक संस्थाओं की अहम भूमिका रही है। जिसके तहत उनकी कैनविन फाउंडेशन ने समय-समय पर गुड़गांव के जरूरतमंद लोगों की सेवा की है। उसके लिए कैनविन फाउंडेशन टीम लगातार 24 घंटे कार्य कर रही है। जिसमें शहर में दो एंबुलेंस सेवाएं निशुल्क चल रही हैं। जो कि समाज के हर हिस्से की जवाबदेही बनती जा रही है। कैनविन फाउंडेशन लगातार कोरोना जांच का कार्य कर रही है। प्लाज्मा डोनेट कराने में कैनविन फाउंडेशन ने गुड़गांव में अपनी एक भूमिका निभाई है। आज जो मान सम्मान सामाजिक संस्थाओं ने मुझे दिया है। उसके हम शुक्रगुजार हैं। गुडगांव में विकास की बात हो तो हम पीछे नहीं हटेंगे, आगे ले जाने में हम एक अहम भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम के आयोजक व ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन  अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण कभी भी जातिवादी नहीं होता। जिसका उदाहरण आज आपने सम्मान समारोह के माध्यम से देखा है। जो भी व्यक्ति मानवता की भलाई के लिए कार्य कर रहा है। उनको समाज अग्रिम पंक्ति में लाकर सम्मानित कर रहा है। वह चाहे किसी भी जाति से हो, जातीगत संस्थाएं समाज  कल्याण के लिए होती है और वह लगातार अपना कार्य बखूबी कर रही है। नव वर्ष 2021 पर हमने  कार्यक्रम करके वर्ष भर एक अच्छा कार्य करने का संकल्प लिया है। जिसमें हमने अपने सीनियर सिटीजन का आशीर्वाद लेते हुए और समाजसेवियों को उनका मान सम्मान देते हुए उन को आगे बढ़ाने प्रयास किया है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेनी प्रसाद गौड़,पुलिस शहीद फाउंडेशन अध्यक्ष आरएल शर्मा एडवोकेट, युवा नेता अनिल अत्री, नीरज कौशिक, अनीता शर्मा, दीपक जैन, राजेंद्र शर्मा एडवोकेट,  पूर्व उपाध्यक्ष जितेंद्र कौशिक, जतिन शर्मा, आयुष वत्स, डॉ शरद चहल आदि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page