हरियाणा सरकार के कर्मियों को वर्ष 2021 में कितनी सरकारी छुट्टियां मिलेंगी ?

Font Size

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने वर्ष 2021 का कैलेंडर जारी कर दिया है । प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज चंडीगढ़ में हरियाणा निवास में आयोजित प्रेस वार्ता में यह कैलेंडर जारी किया। इसके आधार पर अब यह समझना आसान होगा कि आने वाले 1 वर्ष में कितनी सरकारी छुट्टियां होंगी।

अगर बात की जाए वर्ष के प्रथम माह जनवरी की तो इसमें केवल दो सरकारी अवकाश है। इनमें से 20 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती है जबकि 26 जनवरी मंगलवार को गणतंत्र दिवस है।

फरवरी माह में दो अवकाश घोषित हैं। 16 फरवरी को बसंत पंचमी और सर छोटू राम जयंती है जबकि 27 फरवरी को संत रविदास जयंती के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है।

मार्च माह में 4 छुट्टियां हैं जिनमें से 8 मार्च, 11 मार्च ,23 मार्च और 29 मार्च को। इसी माह में होली का त्योहार 29 मार्च को है।

इसी तरह अप्रैल माह में भी चार अवकाश चिन्हित किए गए हैं जिनमें से 2 अप्रैल, 14 अप्रैल, 21 अप्रैल और 25 अप्रैल।

मई माह में दो अवकाश दिए गए हैं जिनमें एक 14 मई को जबकि दूसरा 26 मई को। 14 मई को ईद उल फितर का त्योहार है जबकि 26 मई को गुरु पूर्णिमा का अवसर।

जून माह में 3 सरकारी छुट्टियां हैं जिनमें 13 जून, 14 जून और 24 जून। 14 जून को गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस है जबकि 24 जून को संत कबीर जयंती।

जुलाई माह में दो अवकाश मिलेंगे। इनमें 14 जुलाई ईद-उल-जुहा और 31 जुलाई को शहीद उधम सिंह जयंती।

अगस्त माह में पांच अवकाश मिलेंगे । 11 अगस्त , 15 अगस्त, 20 अगस्त, 22 अगस्त और 30 अगस्त। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस है जबकि 30 अगस्त जन्माष्टमी का त्यौहार।

सितंबर माह में केवल एक दिन 23 सितंबर को अवकाश दिया गया है।

अक्टूबर माह में 6 अवकाश मिलेंगे। इनमें 2 अक्टूबर , 7 अक्टूबर, 15 अक्टूबर ,19 अक्टूबर , 20 अक्टूबर और 24 अक्टूबर। 2 अक्टूबर गांधी जयंती है जबकि 15 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व।

नवंबर माह में भी 6 अवकाश दिए गए हैं इनमें 1 नवंबर , 4 नवंबर, 5 नवंबर ,10 नवंबर ,19 नवंबर और 24 नवंबर । 1 नवंबर को हरियाणा दिवस है, 4 नवंबर को दीपावली और 10 नवंबर को छठ पूजा है।

वर्ष के अंतिम माह दिसंबर में केवल दो अवकाश निर्धारित हैं । इनमें 25 दिसंबर और 26 दिसंबर हैं।

You cannot copy content of this page