नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुईं बिहार केबिनेट की बैठक में 103 नई नगर पंचायतों व 8 नए नगर परिषदों के गठन को मिली हरी झंडी, 5 निगम बनेंगे

Font Size

नई दिल्ली। नीतीश कुमार कैबिनेट ने आज की बैठक में बिहार में 103 नई नगर पंचायतों और 8 नए नगर परिषदों के निर्माण के लिए एक प्रस्ताव को मंजूरी दी। साथ ही कैबिनेट ने 32 नगर पंचायतों अपग्रेड कर नगर परिषद गठित करने और 5 नगर परिषदों को अपग्रेड कर नगर निगम गठित करने का भी निर्णय लिया। प्रदेश में शहरी और ब्लॉक स्तर के अर्थ शायरी क्षेत्रों के विकास की दृष्टि से बिहार सरकार के इस फैसले को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बिहार कैबिनेट ने बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 की धारा 3-1 के संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी। नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में पुनपुन, पालीगंज, हरनौत, सरमेरा,परवलपुर गिरियक, अस्थामा, एकंगरसराय, चंडी, गढ़हनी समेत 103 नगर पंचायत की मंजूरी दी गई। 103 नया नगर पंचायत, 8 नए नगर परिषद, वहीं 32 नगर पंचायत को नगर परिषद में अपग्रेड किया गया है. 12 नगर निकाय को अपग्रेड किया गया है पांच नगर परिषद को नगर निगम में अपग्रेड किया गया है.

डिप्टी सीएम रेणु देवी का विस क्षेत्र बेतिया को नगर परिषद से नगर निगम में अपग्रेड किया गया है। साथ ही 5 नगर परिषद को नगर निगम बनाया है. उनमें सासाराम,मोतिहारी, बेतिया, मधुबनी और समस्तीपुर नगर परिषद हैं. इन्हें नगर निगम में अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया है. वहीं 12 नगर निगम और नगर परिषद क्षेत्र का विस्तार किया गया है. इनमें- नगर निगम बिहारशरीफ, नगर परिषद मसौढ़ी, नगर परिषद खगड़िया, सिवान, शेखपुरा, बरबीघा,  डुमरांव बक्सर हाजीपुर सुल्तानगंज और नवादा शामिल है.

You cannot copy content of this page