गुरुग्राम् के विधायक सुधीर सिंगला ने नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अर्पित कौशिक व फ्लाइंग ऑफिसर मणिकांत शर्मा को सम्मानित किया

Font Size


– दोनों डिफेंस अधिकारियों को गुड़गांव विकास मंच और ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से किया गया सम्मानित


गुरुग्राम। भारतीय सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अर्पित कौशिक व फ्लाइंग ऑफिसर मणिकांत शर्मा का गुडग़ांव विकास मंच व ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा यहां एक होटल में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में गुडग़ांव के विधायक सुधीर सिंगला ने शिरकत की, जबकि समारोह की अध्यक्षता सुरेश शर्मा एडवोकेट, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारत वर्षीय श्री चौरासिया ब्राह्मण महासभा द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में विंग कमांडर नरेश शर्मा, त्यागी ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता राजकुमार त्यागी मौजूद थे।


मुख्य अतिथि विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों की बदौलत ही हम आज अपने घरों में सुरक्षित है। हमें सदा अपने सैनिकों सम्मान करना चाहिए। लेफ्टिनेंट अर्पित कौशिक शुरू से ही विद्यार्थी जीवन में एक अच्छा छात्र रहा है। फ्लाइंग ऑफिसर मणिकांत शर्मा के पिता भी एक बहादुर फौजी रहे हैं। उन्होंने भारत माता की सेवा की है। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर आज उनका बेटा भारत माता की सेवा करने जा रहा है।


समारोह के अध्यक्ष सुरेश शर्मा एडवोकेट ने कहा कि हमें अपने सैनिकों का सम्मान करना चाहिए। क्योंकि भारत माता के सैनिक देश की सेवा के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़ा नजर आता है। ऐसे सैन्य अधिकारियों का सम्मान करना हमारे लिए गर्व की बात है। विंग कमांडर नरेश शर्मा ने कहा कि एक अधिकारी के ऊपर पूरी पलटन की जिम्मेदारी होती हैं। अधिकारी इस पलटन का मुखिया होता है। उसके दिखाए हुए मार्ग पर एक एक सैनिक चलता है। वे उम्मीद करते हैं कि जो भी उन्होंने ट्रेनिंग में सीखा है। उसी  सच्चे मन से भारत माता की सेवा करें।  
सम्मान समारोह के आयोजक गुडग़ांव विकास मंच के सचिव अजय शर्मा ने कहा कि आज हमने गुडग़ांव के गौरव को सम्मानित किया। क्योंकि हमारे सैनिक कि हमारा गौरव हैं और ऐसे सैनिक जो अधिकारी के रूप में भारत देश की सेवा करने जा रहे हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है कि आज हमने गुडग़ांव के गौरव अर्पित कौशिक व गुडग़ांव के गौरव फ्लाइंग ऑफिसर मणिकांत शर्मा व इनके परिवार को  सम्मानित करने का अवसर मिला। गुडग़ांव के छात्र इन से प्रेरणा ले हम ऐसा प्रयास करेंगे।


इस अवसर पर मणिकांत शर्मा की माता संतोष शर्मा, चाचा ताराचंद शर्मा, अर्पित कौशिक की माता उषा शर्मा, पिता संजय शर्मा, धीरज कौशिक, अंकित कौशिक, भगवान परशुराम सभा के अध्यक्ष नरोत्तम वत्स, ब्राह्मण सभा झाड़सा अध्यक्ष नरेंद्र कौशिक, सामाजिक कार्यकर्ता मोहन शर्मा, अंबिका प्रसाद शर्मा, कादीपुर इंडस्ट्री अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा, अंतरराष्ट्रीय चित्रकार कमल शर्मा, राजीव भारद्वाज, पवन कौशिक, ताराचंद शर्मा, राजेंद्र शर्मा एडवोकेट, विजय शर्मा सरपंच, अशोक विहार आरडब्ल्यू प्रधान मुकेश शर्मा, त्यागी ब्राह्मण समाज राजकुमार त्यागी, सुनील वत्स, अंशुमन पुजारी, नमो सेना प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गगनदीप चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता संजय मेहरा, चित्रकार वेदांत शर्मा, आकाश वशिष्ठ आदि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page