सब्सिडी युक्त आईआईएचआर टाइप मोबाइल रिटेल वैन के लिए आवेदन करें

Font Size

गुरूग्राम, 16 दिसंबर। उद्यान विभाग गुरूग्राम द्वारा एकीकृत उद्यान विकास(आई.एच.डी) योजना के तहत फार्मर प्रोड्यूसर आर्गेनाइजेशन(एफपीओ) के किसानों के लिए 65 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति के किसानों के लिए 90 प्रतिशत सब्सिडी पर एक-एक आईआईएचआर टाइप मोबाइल रिटेल वैन उपलब्ध करवाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक एफपीओ व किसान 24 दिसंबर तक जिला उद्यान अधिकारी गुरूग्राम के कार्यालय में आकर आवेदन कर सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी पिंकी यादव ने बताया कि यदि उपरोक्त आईआईएचआर टाइप मोबाइल रिटेल वैन के अनुदान हेतु एक से ज्यादा आवेदन कार्यालय को प्राप्त होते हैं तो इसका ड्रा उद्यान हरियाणा पंचकूला के महानिदेशक के प्रतिनिधि की अध्यक्षता में किया जाएगा। 0 0 0

Table of Contents

You cannot copy content of this page