भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राहुल सोनी ने दिया इस्तीफा

Font Size

जुरहरा, भरतपुर रेख चन्द्र भारद्वाज: पार्टी के निष्ठावान व सक्रिय कार्यकर्ताओं को दरकिनार करने के आरोप लगाते हुए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल जुरहरा के अध्यक्ष राहुल सोनी ने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहन रारह व पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह को व्हाट्सएप के जरिए अपना इस्तीफा भेज कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व युवा मोर्चा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कामां नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा पार्टी के कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है व उनका शोषण किया जा रहा है। इससे आम कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों से नाखुश हैं।


गौरतलब है कि कामां के नगर पालिका चुनाव में पार्टी द्वारा 15 सीट जीतने के बावजूद भी नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी निष्ठावान कार्यकर्ता प्रदीप गोयल गोयल के साथ भेदभाव के आरोप भी लगाए हैं।

You cannot copy content of this page