भाजपा ने अंबाला नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी के 15 प्रत्याशियों की घोषणा की

Font Size

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी ने अंबाला नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी के 15 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। साथ ही हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनकर की ओर से जारी प्रत्याशियों की लिस्ट में अंबाला नगर निगम के लिए मेयर पद के उम्मीदवार के रूप में वंदना शर्मा के नाम की घोषणा की गई है।

यहां भी भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी के बीच चुनावी गठबंधन जारी रहेगा। इसके अनुसार अंबाला से 5 सीटों पर जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे जिनमें से वार्ड नंबर 10, 11, 14, 18 और 20शामिल है।

इसके अलावा पार्टी ने रेवाड़ी म्युनिसिपल काउंसिल चुनाव में चेयर पर्सन प्रत्याशी के रूप में पूनम यादव के नाम की घोषणा की है.

Table of Contents

You cannot copy content of this page