कांग्रेस पार्टी ने किसान आन्दोलन को लेकर भाजपा सरकार को घेरा

Font Size

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी ने आज किसान आन्दोलन को लेकर भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की. कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में किसान पर पुलिस की लाठी चार्ज की एक फोटो जारी कर कहा कि बड़ी ही दुखद फ़ोटो है। हमारा नारा तो ‘जय जवान जय किसान’ का था लेकिन आज PM मोदी के अहंकार ने जवान को किसान के ख़िलाफ़ खड़ा कर दिया। यह बहुत ख़तरनाक है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने भी ट्वीट कर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश की व्यवस्था को देखिए. जब भाजपा के खरबपति मित्र दिल्ली आते हैं तो उनके लिए लाल कालीन डाली जाती है। मगर किसानों के लिए दिल्ली आने के रास्ते खोदे जा रहे हैं। दिल्ली किसानों के खिलाफ कानून बनाए वह ठीक, मगर सरकार को अपनी बात सुनाने किसान दिल्ली आए तो वह गलत?

कांग्रेस पार्टी के मिडिया सेल के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी जी कम्पनियों के दफ़्तर जा फ़ोटो खिंचा रहे हैं और लाखों किसान दिल्ली के सड़कों पर कराह रहे हैं। काश! PM जहाज़ की बजाय ज़मीन पर किसान से बात करते। कोरोना वैक्सीन साइंटिस्ट और शौधकर्ता ढूंढेंगे,  व…देश का पेट किसान पालेंगे, और… मोदी जी तथा भाजपाई टेलिविज़न सम्भालेंगे !

You cannot copy content of this page