पीएम मोदी आज कोरोना वैक्सीन के विकास की समीक्षा के लिए तीन शहरों का दौरा करेंगे

Font Size

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वैक्सीन के विकास और विनिर्माण की प्रक्रिया की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा के लिए 3 शहरों की यात्रा पर जाएंगे। वह अहमदाबाद में जायडस बायोटेक पार्क, हैदराबाद में भारत बायोटेक और पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का दौरा करेंगे।

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत के निर्णायक दौर में प्रवेश करने के साथ, प्रधानमंत्री के इन संयंत्रों के भ्रमण और वैज्ञानिकों के साथ विचार-विमर्श से तैयारियों व चुनौतियों के परिप्रेक्ष्य में जानकारियां लेने और अपने नागरिकों के टीकाकरण के भारत के प्रयासों का रोडमैप तैयार करने में सहायता मिलेगी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page