14 अक्टूबर से शुरू होगी श्रीदुर्गा राम लीला, रवि पूरी जी महाराज करेंगे शुभारंभ

Font Size

-26 अक्टूबर को होगा श्रीराम का राज्याभिषेक


गुरुग्राम। कोरोना महामारी के बीच लॉकडाउन के बाद अनलॉक-5 में काफी कुछ अनलॉक हो चुका है। त्योहार भी शुरू होने जा रहे हैं। सबसे पहले दशहरा पर्व आ रहा है। स्वाभाविक है कि तमाम नियमों को मानते हुए शहर की कुछ राम लीला कमेटियों की राम लीला करने की तैयारी भी अंतिम चरण में है। सोमवार 14 अक्टूबर 2020 से यहां जैकबपुरा स्थित श्रीदुर्गा राम लीला कमेटी की ओर से राम लीला शुरू की जा रही है।


राम लीला का उद्घाटन ब्रह्मलीन परमपूज्य श्रीश्री 1008 संत शिरोमणि बाबा श्रीप्रकाश पुरी जी महाराज के परम शिष्य श्री रविपुरी महाराज एवं महामंडलेश्वर साध्वी आत्म चेतना गिरी जी करेेंगे। बुधवार 14 अक्टूबर को उद्घाटन के बाद रात्रि 8 बजे से नारद मोह के साथ लीला शुरू होगी। गुरुवार 15 अक्टूबर को श्रीराम जन्म लीला, 16 को धनुष यज्ञ लीला, 17 को श्रीराम-सीता विवाह लीला, 18 को श्रीराम वन गमन, 19 को श्री दशरथ प्रतिज्ञा पालन लीला, 20 को श्रीराम-भरत मिलाप एवं माता सीता हरण, 21 को श्रीराम सुग्रीव मित्रता एवं बालि वध, 22 को रावण-हनुमान संवाद एवं लंका दहन, 23 को रावण-अंगद संवाद, 24 को कुम्भकरण, मेघनाथ वध एवं सुलोचना सती, 25 को दशहरा पर्व होगा। 26 अक्टूबर को श्रीराम का राज्याभिषेक होगा।


श्री दुर्गा रामलीला के प्रवक्ता राज सैनी बिसरवाल के मुताबिक राम लीला की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभी कलाकार पूर्व में अपने-अपने अभिनय की रिहर्सल कर चुके हैं। सभी कलाकारों को इस बार अलग से मेकअप मैन दिया जाएगा। कोरोना महामारी के समय में सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा जाएगा। मैदान में कुर्सियों को भी सोशल डिस्टेंस के साथ लगाया जाएगा। मैदान में प्रवेश करने वालों को सेनिटाइज करवाया जाएगा। ताकि कोरोना से बचाव रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page