डॉ पी डी वाघेला ट्राई के चेयरमैन नियुक्त

Font Size

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आज डॉ. पी.डी. वाघेला को दूरसंचार नियामक संस्था टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) का चेयरमैन नियुक्त है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के वर्तमान चैयरमैन आर एस शर्मा का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। पी. डी. वाघेला गुजरात कैडर के 1986 बैच कब आईएएस हैं जिन्हें भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने सोमवार को इस आशय का आदेश जारी किया है।

वाघेला  वर्तमान में फार्मास्युटिकल्स विभाग में सचिव हैं। वाघेला की नियुक्ति तीन साल या 65 वर्ष की आयु तक के लिए की गई है। वाघेला भी बुधवार को सेवानिवृत्त होने वाले थे। वह आर एस शर्मा का स्थान लेंगे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page