बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा, तीन चरणों में होंगे चुनाव, 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को होंगे मतदान, 10 नवम्बर को मतगणना होगी

Font Size

सुभाष चौधरी /संपादक

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बिहार विधानसभा के चुनाव की घोषणा कर दी। बिहार में 3 चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कराए जाएंगे। प्रथम चरण का मतदान 28 अक्टूबर को जबकि द्वितीय चरण का मतदान 3 नवंबर को और तृतीय चरण का मतदान 7 नवंबर को कराया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त के अनुसार मतगणना 10 नवंबर को होगी। 3 चरणों में होने वाले मतदान को लेकर चुनाव आयुक्त ने नामांकन भरने से लेकर मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया की तिथियों की घोषणा कर दी है।

उन्होंने कहा कि #COVID19 के वक्त में बिहार का चुनाव विश्व का सबसे बड़ा चुनाव है, नए सुरक्षा मानकों के तहत होंगे चुनाव।  #BiharElections : एक लाख पोलिंग स्टेशन होंगे, EVM और VVPAT भी बढ़ाये गए हैं, इलेक्ट्रॉनिक वोटिग मशीन का बटन दबाने के लिए मतदाताओं को ग्लब्स उपलब्ध कराए जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त, सुनील अरोड़ा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि @CEOBihar से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में अब तक 7 लाख से अधिक हैंड सैनिटाइज़र , लगभग 46 लाख मास्क, 6 लाख पीपीई किट, 7.6 लाख फेस किट और 23 लाख ग्लव्स की व्यवस्था की गई है।

#Bihar के 38 जिलों में लगभग 18.87 लाख प्रवासियों में से 16.6 लाख मतदान के पात्र थे और 13.93 लाख लोगों के नाम पहले से ही सूची में थे। 2.3 लाख लोगों का पंजीकरण किया गया है और यह प्रक्रिया अभी भी जारी है।

नामांकन भरने के लिए उम्मीदवार के साथ केवल 2 व्यक्ति सीमित

वाहनों की संख्या भी केवल 2 ही होगी

डोर टू डोर अभियान के लिए उम्मीदवार सहित केवल पांच व्यक्ति सीमित

प्रोटोकॉल के अनुसार स्वास्थ्य और सुरक्षा का पालन आवश्यक

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा, तीन चरणों में होंगे चुनाव, 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को होंगे मतदान, 10 नवम्बर को मतगणना होगी 2
बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा, तीन चरणों में होंगे चुनाव, 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को होंगे मतदान, 10 नवम्बर को मतगणना होगी 3
बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा, तीन चरणों में होंगे चुनाव, 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को होंगे मतदान, 10 नवम्बर को मतगणना होगी 4

You cannot copy content of this page