देश में कोरोना से जीतने वालों की संख्या 32.5 लाख के पार

Font Size

नई दिल्ली : देश में कोविड से ठीक होने वालों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है और इसके साथ ही आज यह आंकड़ा 32.5 लाख को पार कर गया। पिछले 24 घंटों के दौरान 69,564 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जिसके परिणामस्वरूप ठीक होने वालों की संख्या 77.31 प्रतिशत पर पहुंच गई ।

टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की रणनीति के तहत किए गए विभिन्न समन्वित और सक्रिय प्रयासों तथा व्यापक स्तर पर जांच के माध्यम से शुरुआती चरण में ही मामलों की पहचान करने में मदद मिली। बेहतर एम्बुलेंस सेवाओं और रोगियों की स्थिति ज्यादा बिगड़ने से पहले ही समय रहते उन्हें अस्पताल में भर्ती किए जाने से बड़ी संख्या में लोग ठीक हो रहे हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है। कोविड से मरने वालों की दर भी घटते हुए आज 1.70 प्रतिशत पर आ गई।  घरों और उपचार केन्द्रों में मरीजों को अलग से रखने की व्यवस्था की बेहतर निगरानी तथा प्रभावी मानक देखभाल प्रोटोकॉल अपनाए जाने के उपायों ने कोविड से हल्के या मामूली रूप से सं​क्रमित लोगों के ठीक होने में काफी मदद की।

देश में कोविड संक्रमण के कुल मामलों में से 60 प्रतिशत अकेले पांच राज्यों में हैं। इनमें 21.6 प्रतिशत मामलों के साथ महाराष्ट्र शीर्ष पर है। इसके बाद (11.8%) के साथ आंध्र प्रदेश, (11.0%) के साथ तमिलनाडु, (9.5%) के साथ कर्नाटक और (6.3%) के साथ उत्तर प्रदेश क्रमश: दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर है।       

देश में कोविड के सक्रिय मामलों का सबसे ज्यादा 26.76 प्रतिशत भी महाराष्ट्र में ही है इसके बाद (11.30%) के साथ आंध्र प्रदेश, (11.25%) के साथ कर्नाटक, (6.98%) के साथ उत्तर प्रदेश और (5.83%) के साथ तमिलनाडु का स्थान है। देश में कोविड के कुल सक्रिय मामलों का अकेले 62 प्रतिशत इन पांच राज्यों में है।

पिछले 24 घंटों में 11,915 लोगों के ठीक होने के साथ ही आंध्र प्रदेश में रिकवी दर सबसे अधिक रही। इस दौरान कर्नाटक में 9575 और महाराष्ट्र में 7826 जबकि तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में क्रमश: 5820 और 4779 लोग ठीक हुए। इन 5 राज्यों ने पिछले 24 घंटों में देश में रिकवरी दर में 57 प्रतिशत का योगदान दिया।

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी मुद्दों, दिशा-निर्देशों एवं परामर्शों पर सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी के लिए कृपया नियमित रूप से https://www.mohfw.gov.in/और @MoHFW_INDIAदेखें।

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी सवाल [email protected]और अन्य सवाल [email protected]एवं @CovidIndiaSevaपर भेजे जा सकते हैं।

कोविड-19 को लेकर यदि कोई सवाल हो तो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर: + 91-11-23978046 या 1075 (टोल-फ्री) पर कॉल करें। राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची भी https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf पर उपलब्ध है।

नए मामले, ठीक होने की दर (रिकवरी) और मौत पर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के आंकड़ें :

#  राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नाम सक्रिय मामलेपुष्ट मामलेकुल ठीक हुए / अस्पताल से छुट्टी मिलने वाले / माइग्रेटेट मामले कुल मौतें 
 07.09.2020 तक07.09.2020 तक06.09.2020 तककल तक हुए बदलाव (बीते हुए कल)07.09.2020 तक06.09.2020 तक कल तक हुए बदलाव (बीते हुए कल)07.09.2020 तक6.09.2020 तककल तक हुए बदलाव (बीते हुए कल)
कुल मामले8825424204613411381190802325042931808656956471642706261016
1महाराष्ट्र2362089072128838622335064440063657478262660426276328
2आंध्र प्रदेश9968949812548733110794394019382104119154417434770
3कर्नाटक99285398551389232931929287328329895756393629895
4उत्तर प्रदेश61625266283259765651820073819595947793920384377
5तमिलनाडु51458463480457697578340418639836658207836774888
6तेलांगना31635142771140969180211024110753027118958869
7असम282731254591239221537968269506317633603528
8ओडिशा271211240311202213810963649377425905465388
9छत्तीसगढ़2368545263431632100211982048771138035624
10पश्चिम बंगाल23218180788177701308715400815080132073562351052
11केरल22743878418475930826475162555219634733710
12दिल्ली20909191449188193325616597316378521884567453829
13गुजरात164431041791028441335846318341912123105309114
14बिहार164261476611458321829130485128503198275073515
15पंजाब1615663473615271946454554384916061862180854
16मध्य प्रदेश1611573574718801694558875464912381572154329
17हरियाणा15692765497427222776005158580147180678125
18राजस्थान1495890956893631593748617324516161137112215
19झारखंड1441051063497971266361843433018544694627
20जम्मू- कश्मीर (केंद्र शासित प्रदेश)1044643557422411316323273192440378477014
21उत्तराखंड76402462923961668166481605659234133011
22त्रिपुरा63111550815109399904887453031491445
23पुदुचेरी50861703216566466116321110752531429816
24गोवा4754208292045537415839152815582362297
25चंडीगढ़2253576355022613439329014971692
26हिमाचल प्रदेश2176741570183975184498619855541
27मणिपुर1820702268831395164497518938362
28अरुणाचल प्रदेश152050004914863472338191880
29मेघालय14333005291689155615272916151
30लद्दाख (केंद्र शासित प्रदेश)8503036299640215121272435350
31नगालैंड65741784128503511339211910100
32सिक्किम5341910190191371134724550
33मिजोरम380111410625273471816000
34अंडमान और निकोबार द्वीप समूह3313332329240295129044750500
35दमन और द्वीव30225752537382271223437220
36लक्ष्यद्वीप0000000000
             

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय/ कोविड राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के आंकडे/ 7 सितंबर 2020/2

****

You cannot copy content of this page