भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में चीनी नागरिकों को बचाया

Font Size

नई दिल्ली : भारतीय सेना ने 03 सितंबर 2020 को 17,500 फुट की ऊंचाई पर उत्तरी सिक्किम के प्लेटु क्षेत्र में रास्ता भटक चुके तीन चीनी नागरिकों की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया।

उप शून्य तापमान में दो पुरुषों एवं एक महिला सहित चीनी नागरिकों की जान को खतरे में महसूस कर, भारतीय सेना के जवान तत्काल वहां पहुंचे और उन्हें अत्यधिक ऊंचाई की परेशानियों तथा कठिन जलवायु स्थितियों से बचाने के लिए आक्सीजन, भोजन और गर्म कपड़ों सहित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई।

भारतीय जवानों ने उन्हें उनके गंतव्य पर पहुंचने के लिए समुचित दिशानिर्देश भी दिया जिसके बाद वे वापस चले गए। चीनी नागरिकों ने उनकी त्वरित सहायता के लिए भारत तथा भारतीय सेना के प्रति कृतज्ञता जाहिर की।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/IMG-20200905-WA00094R80.jpg
http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/IMG-20200905-WA0008YGUG.jpg

Table of Contents

You cannot copy content of this page