गुरुग्राम् के बजघेड़ा सीनियर सेकंडरी स्कूल के शिक्षक मनोज लाखरा को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार 2020, देश में केवल 47 शिक्षकों का हुआ चयन

Font Size

नई दिल्ली। देश के 36 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 47 शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार 2020 के लिए किया है। चयन समिति के पास अलग-अलग राज्यों से इस पुरस्कार के लिए 153 शिक्षकों के नाम की संस्तुति की गई थी। शिक्षा मंत्रालय की ओर से इसके लिए नेशनल जूली का गठन किया गया था। चयन समिति और मंत्रालय ने विभिन्न राज्यों से विचार-विमर्श कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पुरस्कार की चयन प्रक्रिया को अंजाम दिया। पुरस्कार के लिए प्रस्तावित सभी शिक्षकों ने चयन समिति के सामने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही अपना प्रेजेंटेशन भी दिया जिसके आधार पर समिति ने केबल 47 शिक्षकों को इस पुरस्कार के लायक माना। इसकी घोषणा केंद्रीय शिक्षा एवं साक्षरता मंत्रालय की ओर से की गई है। मंत्रालय की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार हरियाणा से एक शिक्षक मनोज कुमार लाखरा , गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल बजघेड़ा, गुरुग्राम् का नाम भी राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

गुरुग्राम् के बजघेड़ा सीनियर सेकंडरी स्कूल के शिक्षक मनोज लाखरा को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार 2020, देश में केवल 47 शिक्षकों का हुआ चयन 2
गुरुग्राम् के बजघेड़ा सीनियर सेकंडरी स्कूल के शिक्षक मनोज लाखरा को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार 2020, देश में केवल 47 शिक्षकों का हुआ चयन 3
गुरुग्राम् के बजघेड़ा सीनियर सेकंडरी स्कूल के शिक्षक मनोज लाखरा को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार 2020, देश में केवल 47 शिक्षकों का हुआ चयन 4
गुरुग्राम् के बजघेड़ा सीनियर सेकंडरी स्कूल के शिक्षक मनोज लाखरा को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार 2020, देश में केवल 47 शिक्षकों का हुआ चयन 5

Table of Contents

You cannot copy content of this page