कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी नहीं रहे

Font Size

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनके आकस्मिक निधन से राजनीतिक दुनिया ही नहीं मिडिया जगत भी स्तब्ध है. बताया जाता है कि आज शाम छह बजे श्री त्यागी एक न्यूज चैनल पर बेंगलोर वाली घटना पर हुई बहस में शामिल हुए थे. लेकिन अचनक देर शाम को यह खबर आई और दिल्ली एवं देश में उनके चाहने वालों में मातम छ गया.

उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने सन्देश में कहा है कि कॉंग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया। राजीव त्यागी के कॉंग्रेस प्रेम व संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेंगे। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि व परिवार को संवेदनाएँ।

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गाँधी ने कहा है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है। हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है। राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे। समस्त यूपी कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि एक सबसे प्यारा दोस्त, एक अन्थक साथी, एक छोटा भाई, एक प्रतिबद्ध कांग्रेसी, खो गया, चला गया, बिछड़ गया। तुम्हारा स्नेह और सुगंध सदा महकेंगे। अलविदा मेरे दोस्त, जहाँ रहो, चमकते रहो.

राज्यसभा में भाजपा सांसद प्रो राकेश सिन्हा ने कहा है कि कांग्रेस के युवा प्रवक्ता राजीव त्यागी जी का निधन हो गया आहत करने वाला है।राजनीति ने हमारे सामाजिक सम्बन्धों को स्पर्श तक नहीं किया।कुछ ही दिन पूर्व फोन आया था”आम भे

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनके निधन पर अपने शोक सन्देश में कहा है कि कांग्रेस पार्टी के प्रखर प्रवक्ता राजीव त्यागी जी के असामयिक निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूँ। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवारजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा है कि प्रिय टीवी चैनल्स के मालिकों! #राजीवत्यागी जी के दुखद अवसान से ठीक पहले की एक डिबेट अभी देखी. हाथ जोड़कर विनती करता हूँ कि इस तरह ‘नफरत/घृणा की फसल’ वाली डिबेट को विराम दीजिये. ये मुल्क जिंदा नहीं बचेगा..कोई भी भी नहीं बचेगा.

भाजपा नेता राम चरण बोहरा ने कहा है कि कांग्रेस नेता व प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी जी के असामयिक निधन की सूचना अत्यंत ही दुःखद हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे व परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे। ॐ शांति.

राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी के उपनेता आनंद शर्मा ने भी उनके निधन में गहरा दुःख व्यक्ति किया . उन्होंने कहा है कि कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी जी की असामयिक मृत्यु से स्तब्ध हूं। उनके निधन से पूरे कांग्रेस परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं और ईश्वर से प्रार्थना है उन्हे अपने श्री चरणों में जगह दें और उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें। ॐ शान्ति:.

 

You cannot copy content of this page