योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक लखनऊ पीजीआई में भर्ती

Font Size

लखनऊ, 09अगस्त । यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक को सांस लेने में तकलीफ के चलते रविवार सुबह राजधानी लखनऊ स्थित पीजीआई के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक को सीधे आईसीयू में शिफ्ट किया गया। आईसीयू प्रभारी डॉ. देवेंद्र गुप्ता की निगरानी में डॉक्टरों की टीम ने बृजेश पाठक का इलाज शुरू कर दिया है।


कैबिनेट मंत्री पांच अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। इसके बाद उन्होंने खुद को आवास में ही आइसोलेट कर लिया था। इस बारे मेें कानून मंत्री पाठक ने एक ट्वीट कर जानकारी दी थी कि कोरोना के लक्षण होने के बाद मैंने डॉक्टरों की सलाह पर अपना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने आगे लिखा कि पिछले कुछ दिनों के दौरान जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं उनसे अनुरोध है कि वे सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए खुद क्वारंटाइन हो जाएं और अपनी जांच कराएं। कैबिनेट मंत्री को शनिवार रात अचानक सांस लेने तकलीफ हुई। लिहाजा रविवार सुबह मंत्री के स्टाफ ने उन्हें आवास से ले जाकर पीजीआई के कोविड अस्पताल में भर्ती करवा दिया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page