हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन नये मंत्री शामिल

Font Size

शिमला, 30 जुलाई । जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाले हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल का बृहस्पतिवार को विस्तार किया गया। मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्रियों को शामिल किया गया है।

मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्रियों के तौर पर पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया और घुमारवीं के विधायक राजिंदर गर्ग को शामिल किया गया।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राज भवन में एक समारोह में नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन किया गया।

सुखराम और राजिंदर गर्ग ने हिंदी में शपथ ली जबकि पठानिया ने अंग्रेजी में शपथ ली।

Table of Contents

You cannot copy content of this page