राव तुला राम को भगोड़ा कहने व अहीर समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले जाट नेता हवा सिंह सांगवान गिरफ्तार

Font Size

गुरुग्राम। अहीर/यादव समाज को अपशब्द कहने, राव तुलाराम स्वतन्त्रता सैनानी को भगोड़ा कहने और यादव रेजीमेन्ट पर गलत टिपण्णी करने वाले जाट नेता हवा सिंह सांगवान के खिलाफ मामला दर्ज कर कर गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार फेसबुक पर पोस्ट डालकर जाट नेता हवासिंह साँगवान ने यादव समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

आरोपी द्वारा वारदात में प्रयोग किया गया 01 लैपटॉप भी पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से बरामद किया गया है।

▪️दिनांक 23.07.2020 को थाना साईबर अपराध, गुरुग्राम में एक शिकायत उच्च अधिकारियों के माध्यम से प्राप्त प्राप्त हुई।

प्राप्त शिकायत के माध्यम से अहीर समाज के लोगों ने बतलाया कि हवा सिंह सागंवान द्वारा अहीर/यादव समाज पर फेसबुक द्वारा गलत टिप्पणी की गई है। उन्होंने समाज के लिए अपशब्द का प्रयोग किया और राव तुलाराम स्वतन्त्रता सेनानी को भगोड़ा कहा। इसके अलावा अहीर/यादव रेजीमेन्ट पर गलत टिप्पणी की है। इसलिए समस्त अहीर/यादव समाज ने उक्त हवासिहँ साँगवान के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की मांग की थी।

▪️जाट समाज के नेता हवासिंह सांगवान द्वारा Social Media पर यादव जाति/समाज पर की गई टिप्पणी से यादव जाति/समाज के लोगों में काफी रोष हो गया था। इस टिप्पणी से नाराज होकर यादव समाज के लोगों ने गुरुग्राम पुलिस को उक्त शिकायत दी थी।

▪️इस शिकायत पर थाना साईबर अपराध, गुरुग्राम में धारा 153A,505(2) IPC के तहत अभियोग अंकित किया गया।

▪️Social Media पर यादव समाज के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर यादव समाज में रोष फैल जाने के कारण यह मामला अति संवेदनशील बन गया था। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस द्वारा इस मामले को सुलझाने के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई।

▪️इस मामले में गठित की गई थाना साईबर अपराध, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए उक्त अभियोग में आरोपी हवा सिंह साँगवान पुत्र स्वर्गीय श्योनन्द निवासी मकान नंबर 1885, सैक्टर-13, भिवानी, उम्र 73 वर्ष को आज दिनांक 23.07.2020 को सैक्टर-13, भिवानी से गिरफ्तार किया है।

▪️आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बतलाया कि इसके फेसबुक पर यादव समाज पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी वाली पोस्ट इसने डिलीट कर दी थी और एक दूसरा पोस्ट डालकर अपने द्वारा यादव समाज पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए माफी भी मांगी थी।

▪️ आरोपी द्वारा यादव/अहीर समाज पर की गई टिप्पणी का पोस्ट डालने में प्रयोग किया गया 01 लैपटॉप भी पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से बरामद किया गया है।

▪️आरोपी को अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसे शुक्रवार को अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा। अभियोग अनुसंधानाधीन है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page