राजस्थान में गहलोत सरकार गिराने की साजिश का भंडाफोड़, भाजपा पर आरोप, दो नेता गिरफ्तार

Font Size

जयपुर। कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार गिराने की साजिश का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। कहा जा रहा है कि इस मामले में एसओजी ने भाजपा के दो नेताओं को गिरफ्तार भी किया है। इन दोनों नेताओं पर कथित तौर पर आरोप है कि इन्होंने कांग्रेस के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था।

एसओजी की ओर से इन नेताओं के नाम भरत मालानी और अशोक सिंह बताया गया है। कहा गया है कि इन नेताओं की तरफ से बांसवाड़ा जिले में कुशलगढ़ से महिला विधायक रमीला खड़िया और पूर्व मंत्री और वर्तमान में बांसवाड़ा जिले से कांग्रेसी विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय को ऑफर दिया गया था।

दूसरी तरह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बीजेपी ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उपनेता राजेंद्र राठौड़ सरकार गिराने की साजिश में लगे हुए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान के भाजपा नेता केंद्रीय नेताओं के इशारे पर यह प्रलोभन दे रहे है कि पहले 10 करोड़ ले लो, और सरकार गिराने के बाद 15 करोड़ रुपये लेना।

Table of Contents

You cannot copy content of this page