पुन्हाना में संदिगध हालात में महिला की मौत, 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Font Size
पुन्हाना, 10 जुलाई  : शहर के वार्ड 5 में 2 बच्चों की मां की संदिगध हालात में मौत होने की खबर से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस ने महिला की बहन की शिकायत पर ससुराल पक्ष के 10 लोगो के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुन्हाना सिटी चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना गुरुवार करीब डेढ़ बजे की है।
पुन्हाना में संदिगध हालात में महिला की मौत, 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज 2
 नूंह निवासी  ममता पुत्री गोविंद राम साहु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन रजनी की शादी 2011 में पुन्हाना निवासी प्रेमचंद पुत्र पदमचंद के साथ हुई थी। शादी में पूरा दान-दहेज दिया गया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं थे और उसके साथ मारपीट करते थे। जिसके बाद मेरी शादी भी 2017 में प्रेमचंद के भाई पंकज के साथ कर दी। शादी में 20 लाख रुपए व गाडी भी दी थी, लेकिन शादी के बाद से मेरा नन्दोई अजय व दिनेश, ननद कमलेश व मितलेश, ससुर पदमचंद, सास मुन्नी, जेठ निक्कू, जेठानी प्रिती, पति पंकज, रजनी का पति प्रेमचंद दहेज को लेकर दोनों बहनों को ताना देते और हमारे साथ मारपीट भी करते थे। मुझे एक बार फांसी पर लटकाने का प्रयास किया था, लेकिन मैं किसी तरह वहां से बचकर निकल गई। जिसके बाद से ही मैं अपने पिता के घर पर रह रही हूं।
पुन्हाना में संदिगध हालात में महिला की मौत, 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज 3
आठ जुलाई को हमारे पास रजनी का फोन आया था, जिसमें उसने बताया कि दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट की है और उसके बाद ब्रह्स्पतिवार को करीब डेढ बजे प्रेमचंद का फोन आया और उसने बताया कि रजनी की मौत हो गई है। आकर देखा तो रजनी के गले में मारपीट व चोट के निशान बने हुए थे। उक्त सभी लोगों ने रजनी की हत्या कर दी है।
थाना प्रभारी पुन्हाना ने कहा है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका की बहन की शिकायत के आधार पर हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के साथ ही आगामी कार्रवाई कर दी जाएगी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page