8 पुलिस कर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे उज्जैन महाकाल मंदिर से गिरफ्तार

Font Size

उज्जैन। कानपुर में हुए 8 पुलिस कर्मियों की जघन्य हत्या करने वाला कुख्यात अपराधी विकास दुबे गुरुवार सुबह उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया। खबर है कि वह महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आया था। हालांकि उत्तर प्रदेश पुलिस कई राज्यों में उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी लेकिन उसकी उज्जैन में हुई गिरफ्तरी बेहद नाटकीय रही जो पिछले छह दिन से चकमा दे रहा था।

मीडिया की खबर के अनुसार महाकाल मंदिर की सिक्युरिटी टीम ने उसे संदिग्ध जानकर पकड़ लिया था। इसके बाद महाकाल थाना पुलिस को इसलि सूचना दी गई। दूसरी तरफ यह भी चर्चा है कि विकास महाकाल मंदिर परिसर में पहुंचा और चिल्लाने लगा कि मैं विकास दुबे हूं, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। इस मामले पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि गैंगस्टर विकास दुबे मध्यप्रदेश पुलिस की कस्टडी में है। गिरफ्तारी कैसे हुई इस पर उन्होंने कुछ भी कहने से मना किया।

मिडीया की खबर के अनुसार विकास को पकड़वाने वाले सिक्योरिटी गार्ड गोपाल सिंह ने बताया है कि उसने शक होने पर विकास को पूछताछ के लिए रोका तो वह आनाकानी करने लगा। उसे ज्यादा शक हुआ, तो उसने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। इस पर विकास ने भागने की कोशिश की। पुलिस आई और उसे गिरफ्तार कर ले गई।

खबर है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात कर इस घटना से अवगत कराया है। चर्चा है कि शिवराज सिंह ने कहा है कि विकास को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page