चौबेपुर थाने का निलंबित एसओ विनय तिवारी गिरफ्तार, विकास दुबे के मुखबिरी का आरोप

Font Size

कानपुर, 08जुलाई । कानपुर केस में विकास दुबे के लिए मुखबिर के शक में चौबेपुर थाने के निलंबित चल रहे एसओ को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच टीम को शक है कि विनय तिवारी ने ही विकास दुबे को इस बात की जानकारी दी थी कि रात में उसको पकड़ने के लिए टीम आने वाली है। इसके बाद विकास ने पुलिस पर हमला करने की योेजना बनाई और आठ पुलिस वाले इस हमले में मारे गए।

 

विनय तिवारी के साथ ही बीट प्रभारी के के शर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आईजी मोहित अग्रवाल और एसएसपी दिनेश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

विनय तिवारी शुरू से ही इस मामले में शक के घेरे में था। वह उस टीम में सबसे पीछे चल रहा था जो विकास को पकड़ने गई थी। कहा तो यह भी जा रहा है विकास ने रास्ते में जसीबी लगाकर पुलिस का रास्ता रोकने की कोशिश की थी। विनय उसी जेसीबी के पीछे छुपा था। घटना के बाद से ही विनय जांच एजेंसियों के रडार पर था। प्रारंभिक जांच के बाद से ही उसे सस्पेंड कर दिया गया था।

Table of Contents

You cannot copy content of this page