दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी, ICU में रखा गया, मैक्स अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी

Font Size

नई दिल्ली,19 जून। दिल्ली सरकार के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रहे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत और बिगड़ गई है। फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के बाद उन्हें आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर अब उन्हें साकेत के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है, जहां उन्हें COVID-19 के लिए प्लाज्मा थैरेपी दी जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का बुधवार को कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था। तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी और ऑक्सीजन की कमी और कोरोना जैसे लक्षण दिखने के बाद सत्येंद्र जैन को सोमवार रात को पूर्वी दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को उनकी हालत में थोड़ा सुधार देखा गया था, लेकिन उनका बुखार खत्म नहीं हुआ था। 55 वर्षीय स्वास्थ्य मंत्री को आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन की सहायता दी जा रही है।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को ट्वीट कर कोरोना संक्रमण से जूझ रहे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है।

You cannot copy content of this page