दिल्ली में जूते बनाने वाली फैक्टरी में आग

Font Size

नयी दिल्ली, 13 जून । पश्चिमी दिल्ली के उद्योग नगर में जूते बनाने की दो मंजिला फैक्टरी में शनिवार सुबह आग लग गई जिसे समय रहते बुझा लिया गया। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि दो मंजिला इमारत के प्रथम तल पर आग लगने की सूचना सुबह 5.35 बजे मिली जिसके बाद दमकल के 11 वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

गर्ग ने बताया कि 600 वर्ग गज की इस इमारत में एक भूतल, ग्राउंड, प्रथम और दूसरा तल है।

आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page