आजादपुर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग

Font Size

नयी दिल्ली, चार जून । उत्तर पश्चिमी दिल्ली के आजादपुर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बृहस्पतिवार को आग लग गई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि इसमें किसी के झुलसने की खबर नहीं है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि विभाग को आग के संबंध में सुबह 11 बजे के आस-पास कॉल मिली जिसके बाद दमकल के नौ वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया और स्थान को ठंडा करने का कार्य जारी है। आग लगने के पीछे की वजह की जांच की जा रही है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page