पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति सैकड़ों लोगों को कर रही है मदद

Font Size

गुरुग्राम। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से उत्पन्न स्थिति से निबटने के लिए कला एवं संस्कृति को समर्पित संस्था पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा गरीब परिवारों के लिए लॉक डाउन के आरंभ से ही लगातार भोजन की व्यवस्था की जा रही है। लॉक डाउन के दौरान गरीब व मजदूर वर्ग के हजारों ऐसे परिवार है जिन्हें मदद की जरूरत थी जिनके लिए भोजन की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। यह व्यवस्था 24 मार्च 2020 से आज तक जारी है जिसमें लगभग 300 लोगों को बना हुआ भोजन का वितरण किया जात है।

पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति सैकड़ों लोगों को कर रही है मदद 2

पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति के मंत्री संत कुमार ने बताया कि इसके साथ ही संस्था की ओर से जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन भी वितरित किया जा रहा है । इस राशन में आटा, चावल, दाल, तेल, नमक, मशाला के साथ ही चीनी और चाय पत्ती भी उपलब्ध कराया जा रहा है। यह सारी व्यवस्था टेक चंद नगर, सेक्टर 104, गुरुग्राम में किया जा रहा है। सांस्कृतिक मंच की ओर से लगभग 4000 मास्क भी बांटे गए और लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने के प्रेरित किया गया। संस्था की ओर से 100 हैंड सेनीटाइजर भी बंटे गए और प्रत्येक दो से तीन घंटे में हाथ साफ करने की सीख दी गई। जरूरतमंद लोगों के बीच सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिये हरियाणा सरकार की ओर से लांच एप को डाउन लोड करने जबकि केंद्र सरकार के आरोग्य सेतु एप को सभी लोगो को डाउन लोड करने को प्रोत्साहित किया गया।

पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति सैकड़ों लोगों को कर रही है मदद 3


उन्होंने बताया कि भोजन की यह व्यवस्था लॉक डाउन जारी रहने तक चलतीं रहेगी। इस पूरी व्यवस्था का संचालन पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति के अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस विशेष कार्य के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने तन मन धन से मिलजुल कर काम करने का निर्णय लिया है।


इस कार्य को सफल बनाने में समिति के कार्यकर्ता राजेश मंडल, प्रशांत भारद्वाज, संदीप सिंह, पी.सी. गुप्ता. श्रीप्रकाश राय, ओंकारेश्वर तिवारी, श्रीनिवास ओझा, देवानंद यादव, कृष्णा कुमार, शब्बी अहमद, सत्यनारायण गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page