गुरुग्राम का कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहेमेयर मधु आजाद

Font Size
– मेयर ने वार्ड-21 में चल रही रसोई का किया निरिक्षण
–  सरकार द्वारा राशन वितरण के लिए की जा रही सर्वे के बारे में ली जानकारी
– निगम पार्षद धर्मबीर से कहा कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति राशन से ना रहे वंचित
गुरुग्राम, 24 अप्रैल। गुरुग्राम की मेयर मधु आजाद लगातार शहर का दौरा कर जरूरतमंद लोगों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा ले रही हैं।
इसी कड़ी में शुक्रवार को मेयर मधु आजाद वार्ड-21 में पहुंची। उन्होंने यहां पर वार्ड पार्षद धर्मबीर द्वारा अपने स्तर पर चलाई जा रही रसोई का निरिक्षण किया। मेयर को बताया गया कि वार्ड-21 की रसोई से भोजन तैयार करके प्रतिदिन दोनों समय जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही मेयर ने सरकार की हिदायत अनुसार चल रही राशन वितरण सर्वे का भी जायजा लिया। उन्होंने निगम पार्षद तथा अन्य लोगों से बातचीत की। उन्होंने निगम पार्षद से कहा कि कोई भी व्यक्ति सरकार की राशन वितरण योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए। यह सुनिश्चित करना वार्ड पार्षद की जिम्मेदारी है।
मेयर ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान चल रहे लॉक डाउन में जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम, निगम पार्षद, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं, एनजीओ तथा कॉरपोरेट सेक्टर एक साथ जुटे हुए हैं। सभी का यही प्रयास है कि गुरुग्राम में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। सभी के संयुक्त प्रयासों से ही हम इस जंग को जीतेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी बनाए रखें तथा अपने घरों में रहकर अपना एवं अपने परिवार का बचाव करें। उन्होंने कोरोना योद्धाओं का भी धन्यवाद किया जो दिन रात इस मुश्किल की घड़ी में लगातार सेवा कर रहे हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page