बिहार में कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढ़कर 147 हुई

Font Size

पटना, 23 अप्रैल (एएनएस) बिहार के मुंगेर जिले में कोरोना वायरस के चार नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर बृहस्पतिवार को 147 हो गये।  स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुंगेर जिले के जमालपुर के सदर बाजार में आज जो चार कोरोना वायरस के मामले सामने आए, उनमें एक पुरुष (30) तथा तीन महिला (68, 61 एवं 60 वर्ष) शामिल हैं ।

संजय ने बताया कि ये सभी एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे।

जमालपुर में पिछले एक सप्ताह में एक दर्जन से अधिक कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इनमें से अधिकांश 60 वर्षीय उस सब्जी विक्रेता के संपर्क में आए थे, जिन्होंने पिछले महीने नालंदा जिले के बिहार शरीफ में तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम में भाग लिया था।

पटना एम्स में कोरोना वायरस संक्रमित मुंगेर जिला निवासी की गत 21 मार्च को जान चली गई थी और वैशाली जिला निवासी एक मरीज ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया था।

बिहार के कुल 38 जिलों में से 17 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page