सरसों खरीद को लेकर व्यापारियों को नहीं जमा करानी होगी सिक्योरिटी : रामबिलास शर्मा

Font Size

-पूर्व शिक्षा मंत्री ने की कृर्षि मंत्री जेपी दलाल से दूरभाष पर की बात

भिवानी,18 अप्रैल। प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में सरसों खरीद के व्यापारियों से हैफड द्वारा 5 लाख रूपये की सिक्योरिटी जमा कराये जाने को लेकर दूरभाष पर प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल व डीएम रामकुमार से बात कि तथा व्यापारियों से 5 लाख रूपये सिक्योरिटी की शर्त को हटाये जाने का आग्रह किया। इस पर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने अधिकारियों को आदेश दिए कि महेंद्रगढ़ में सरसों खरीद रहे व्यापारियों से 5 लाख रूपये सिक्योरिटी नही जमा कराई जाए।

पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि बेशक वह चुनाव हार गए हैं लेकिन महेंद्रगढ़ का किसान, व्यापारी व आम जनता उनकी अपनी है। उनको किसी तरह की परेशानी नहीं होने देंगे। किसानों की फसल का एक-एक दाना सरकार द्वारा खरीदा जाएगा।

20 अप्रैल के बाद गेहूं की खरीद भी शुरू कर दी जाएगी। सरसों खरीद में हैफड द्वारा व्यापारियों से 5 लाख रूपये की सिक्योरिटी मांगे जाने पर शहर के कुछ व्यापारियों ने पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा से दूरभाष पर बात की वहीं कुछ किसानों ने भी महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में सरसों की फसल की खरीद रोके जाने पर दूरभाष पर पूर्व शिक्षा मंत्री से बात की थी।

सरसों खरीद पर व्यापारियों से 5 लाख रूपये की सिक्योरिटी जमा कराने की शर्त हटाये जाने पर व्यापारी धन्नाराम,जगराम गुप्ता व ओमप्रकाश बचीनी वाला सहित अनेक लोगों ने पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा व कृर्षि मंत्री जेपी दलाल का अभार प्रकट किय है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page