रेलवे की यात्री सेवाएं भी तीन मई तक निलंबित रहेंगी

Font Size

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल । देश में लॉकडाउन बढ़ने के बाद भारतीय रेलवे ने भी अपनी यात्री सेवाओं को तीन मई तक निलंबित कर दिया है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में जारी लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा के बाद यह निर्णय किया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ लॉकडाउन बढ़ाए जाने के मद्देनजर हमने यह निर्णय किया है। जल्द ही इस पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।’’

इससे पहले यात्री सेवाएं 14 अप्रैल रात तक निलंबित की गईं थी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page